IND vs ENG T20 World Cup 2022 Semi Final: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा हैं। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 169 का लक्ष्य रखा। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में हार्दिक पंड्या के अर्धशतक का बड़ा योगदान रहा।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: कौन-सी टीम खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल? इस दिग्गज की भविष्यवाणी हुई सच
हार्दिक ने खेली कमाल की पारी
एक वक्त पर जो टीम इंडिया बड़े शॉट के लिए तरस रही थी, लेकिन हार्दिक ने अपने दम पर मैच को भारत की ओर खिंच लिया है। हार्दिक पंड्या ने 33 बॉल में तूफानी 63 रन जड़ दिए है। हार्दिक ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के मारे।
क्रिस जॉर्डन को जड़ा तूफानी छक्का
हार्दिक पंड्या ने वैसे तो इस पारी में इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को जमकर धोया लेकिन सबसे ज्यादा पिटाई करी क्रिस जॉर्डन की। पंड्या ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर खड़े खड़े गेंद को जड़ से उखाड़कर आसमान में उड़ाया और छक्का जड़ दिया। वहीं पंड्या यहीं नहीं रुके उन्होंने इसकी अगली गेंद पर भी धमाकेदार शॉट खेला और चौका जड़ दिया।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: सपना टूटते ही रोहित शर्मा की आंखों से छलके आंसू…मुरझा गया चेहरा…देखें Video
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
हार्दिक पंड्या ने तेजी से खेलते हुए एक वक्त 150 से कम में सिमटती दिखाई दे रही इंडिया को 168 रन तक पहुंचा दिया। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के मारे। टीम इंडिया ने इस पारी में कुल 6 विकेट गंवाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या के अलावा विराट कोहली 50 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कप्तान रोहित शर्मा जमकर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित ने 28 बॉल में यह स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट 96 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines