IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। ये मैच जीतकर दोनों ही टीमें फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ना चाहेगी। वहीं ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जाने वाला् हैं। मैदान की बात करें तो ये भारतीय टीम और उसके स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए बेहद ही किस्मत वाला हैं। विराट कोहली वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के हर मैदान में रन बनाते हैं लेकिन एडिलेड से उनका खास रिश्ता हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: आंकड़ों में कौन सी टीम का पलड़ा भारी? जानिए क्या है इंग्लैंड टीम की सबसे बड़ी ताकत..
एडिलेड में सिर्फ कोहली ही किंग
विराट कोहली ने इस मैदान पर खेले अभी तक दो मुकाबलों में नाबाद रहते हुए कुल 154 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन का रहा है जो उन्होंने मेजबानों के खिलाफ 2016 में बनाए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कोहली ने इस मैदान पर एकमात्र मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जहां उन्होंने 64 रनों की नाबाद पारी खेली थी। फैंस एक बार फिर कोहली से इस मैदान पर बड़ी नाबाद पारी की उम्मीद करेंगे।
कोहली ने एडिलेड को बताया था घर जैसा
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद विराट कोहली ने खुलासा किया था कि उन्हें एडिलेड ओवल में खेलना पसंद है। कोहली का मानना था कि यह मैदान उन्हें घर जैसी फीलिंग कराता है। कोहली ने कहा था, ‘मुझे इस मैदान पर खेलना बहुत पसंद है। ठीक जैसे ही मैं यहां प्रवेश करता हूं, यह मुझे घर जैसा महसूस कराता है। एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ इनिंग मेरे लिए मायने रखती है, लेकिन जब मैं एडिलेड आता हूं तो अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं।’
T20 World Cup के सेमीफाइनल में विराट का चौकाने वाला रिकॉर्ड
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दो बार सेमीफाइनल मैच खेला है और दोनों बार किंग कोहली ने नाबाद रहते हुए अर्धशतकीय पारी खेली है। विराट ने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद रहते हुए 44 गेंदों पर 72 रन बनाए थे, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में उन्होंने 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines