T20 World Cup 2022 ENG vs IND: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरूवार को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। ये मैच एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमों ने मैदान पर प्रेक्टिस शुरू कर दी हैं।
वहीं ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है और इसमें पिच भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं। इसी के मद्देनजर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने बुधवार को प्रेक्टिस के दौरान पिच क्यूरेटर के साथ लंबे समय तक चर्चा करते नजर आए।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: नवाज की फिरकी में फंसे Glenn Phillips…1 रन की कीमत विकेट से चुकानी पड़ी…देखें VIDEO
एडिलेड की अगर बात करें तो इसका डायमेंशन काफी अलग है। स्ट्रेट बाउंडी 90 मीटर का है लेकिन स्क्वायर बाउंड्री उतनी लंबी नहीं हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच जिस पिच पर मुकाबला होगा वो पूरी तरह से फ्रेश नहीं होगी। इस पिच पर सुपर -12 के मुकाबले हो चुके हैं। हालांकि इसको रोल किया गया है और पानी भी डाला गया है। पिच को लेकर सबके मन में कई तरह के कयास हैं और शायद इसी वजह से भारतीय कप्तान और कोच ने काफी देर तक पिच क्यूरेटर से बात की।
रोहित शर्मा ने पिच का लिया जायजा
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी प्रेक्टिस के बाद भारतीय टीम के कप्तान लंबे समय तक पिच पर खड़े नजर आए। उन्होंने पिच से ग्राउंड के भी हर डायमेंशन को देखा वहीं शॉट खेलने की डमी प्रेक्टिस भी की। इसका वीडियो भी आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच के रिकॉर्ड को देखा जाए तो भारतीय टीम का पड़ला भारी नजर आता हैं। दोनों के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 3 मैच में भारत ने दो में जीत हासिल की है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines