IND vs ENG T20 World Cup 2022 Semi Final: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आज दूसरा सेमीफाइन खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने मजबूत न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है, जबकि आज भारत-इंग्लैंड में से एक टीम फाइनल में जाएगी। ये मैच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 1:30 बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन
भारत की बात करें तो टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया हैं। टीम ने ग्रूप स्टेज में 5 में से 4 मैच जीते थे और उसे सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम की ओपनिंग जोड़ी हालांकि अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और भारत को उम्मीद होगी की आज रोहित शर्मा और केएल राहुल अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। वहीं विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव भी खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने अपनी यॉर्कर से सभी को चौंकाया हैं।
इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी दमदार
इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रूप स्टेज में दूसरी पोजिशन पर रही थी। टीम ने अब तक दमदार क्रिकेट खेला हैं। टीम की सबसे बड़ी मजबूती उनकी ओपनिंग जोड़ी है जो कि धमाकेदार फॉर्म में हैं। जॉस बटलर का बल्ला खूब बोल रहा है और भारतीय टीम चाहेगी की जल्द ही विकेट लेकर इसे तोड़ दिया जाए। वहीं मार्क वूड और डेविन मलान के खेलने पर संशय के चलते टीम को थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?
भारतीय समय के मुताबिक भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच दोपहर को 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1 बजे होगा।
फ्री में कैसे देखें पूरा मैच ?
भारत और इंग्लैंड का मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में दिखाया जाएगा। आप इसे अपने टीवी पर डीडी फ्री डिश पर भी देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
41 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines