Suryakumar Yadav IND vs ENG: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है। भारत ने 6 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। रविवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 100 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने नवाबों के शहर के लिए खास बात कही है।
मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि लखनऊ में हैं
सूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- ”मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि लखनऊ में हैं।” दरअसल, नवाबों के शहर के लिए मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में है, डायलॉग काफी फेमस है। सूर्या ने इसे अपने अंदाज में पेश किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वाइफ देविशा शेट्टी ने भी इमोजी शेयर कर कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा- ये सूर्य रात को ही चमकता है। वहीं एक ने शानदार जीत और भाऊ लिखकर कमेंट किया।
सूर्या की शानदार बल्लेबाजी
सूर्या इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 47 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 49 रन जड़े। लखनऊ की मुश्किल पिच पर सूर्या की बल्लेबाजी ने फैंस में रोमांच भर दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 87 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 चौके-3 छक्के जड़े।
गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने जलवा बिखेरा। उन्होंने 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 6.5 ओवर में 3 विकेट निकाले। कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 2 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: ‘Butterscotch’, चहल की पत्नी धनश्री ने शेयर किए हॉट फोटोज, न्यूयॉर्क की सड़कों पर बिखेरा जलवा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
18 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
36 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines