IND vs ENG: भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट मैच में आसानी से जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी दिन खराब प्रदर्शन के कारण मुकाबला 22 रनों से हार गई। जीता हुआ मुकाबला हारने के कारण दिग्गज टीम इंडिया की आलोचना कर रहे हैं। बल्लेबाजों ने मुकाबले के आखिरी दिन बहुत ज्यादा निराश किया। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी इस हार पर खुलकर बोले हैं। उन्होंने टीम के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निराशा जताई है।
सौरव गांगुली लॉर्ड्स टेस्ट हार के हुए निराश
चौथी पारी में टीम इंडिया 193 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी। जिसके बारे में पूछे जाने पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘भारत ने जिस तरह से इस सीरीज में बैटिंग की उससे थोड़ी निराशा हुई। उन्हें 190 का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था। जब आप (रवींद्र) जडेजा को लड़ते और रन बनाते, इस टीम की बैटिंग क्वालिटी को देखते हैं तो वे मुझसे ज्यादा निराश होंगे यह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-1 से आगे होने का मौका था। मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम में जिस तरह के बल्लेबाज थे उन्हें देखते हुए वे 190 तक नहीं पहुंचने पर निराश होंगे। अगर टॉप ऑर्डर से थोड़ी भी लड़ाई होती तो मैच भारत की मुट्ठी में होता।’
रवींद्र जडेजा को लेकर भी बोले दादा
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘जडेजा शानदार रहा, वह जब तक इस तरह की बैटिंग और प्रदर्शन कर रहा है तब तक उसे खेलते रहना चाहिए। वह लंबे समय से खेल रहा है। उसने 80 के करीब टेस्ट खेले हैं और 200 से ज्यादा वनडे खेल चुका है। आप उसे बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग करते हुए देखते हैं। वह खास खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी अनुभव के साथ वाकई में सुधरी है। वह स्पेशल खिलाड़ी है और टीम का अहम हिस्सा है।’
ये भी पढ़ें: वनडे फॉर्मेट के क्या सभी मुकाबले खेलेंगे विराट-रोहित? BCCI का दोनों खिलाड़ियों के खेलने पर आया जवाब
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines