IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। जिसके मुताबिक कुछ भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है, तो वहीं कुछ भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा फायदा हुआ है। कप्तान शुभमन गिल को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नई रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वहीं इंजर्ड ऋषभ पंत को भी बुरी खबर मिली है। हालांकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर की नई रैंकिंग में बल्ले-बल्ले हुई है।
शुभमन गिल और ऋषभ पंत को हुआ नुकसान
नई आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग पर नजर डाले तो कप्तान शुभमन गिल 4 स्थान के नुकसान के साथ नंबर 13 पर नजर आ रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत अब नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा भी 2 स्थान नीचे आए हैं। जिसके कारण ही अब वो नंबर 31 पर नजर आ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को भी 4 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। जिसके कारण ही वो अब नंबर 40 पर पहुंच गए हैं। जैमी स्मिथ 8 स्थान गिरकर अब 21वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। ओली पोप और जैकब बेथेल को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि जो रूट नंबर 1 पर तो वहीं हैरी ब्रूक नंबर 2 पर बने हुए हैं।
यशस्वी जायसवाल को हुआ बड़ा फायदा
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 3 स्थान के फायदे के साथ नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं। वहीं जैक क्रॉली को भी 1 स्थान का फायदा पहुंचा है, जिसके कारण ही वो 42वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर भी 4 स्थान के फायदे के साथ 61वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सीरीज में सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, जिसके कारण ही रैंकिंग में दबदबा भी नजर आ रहा है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: ओवल टेस्ट के हीरो मोहम्मद सिराज अब ICC रैंकिंग में चमके, जडेजा को हुआ बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines