Shreyas Iyer Batting Technique Against Short Balls: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए। पहले दिन यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जिसने 40 रन का भी आंकड़ा छुआ हो। श्रेयस अय्यर फिर फ्लॉप हुए और महज 27 रन बनाकर स्पिनर टॉम हार्टले का शिकार बने। अय्यर को स्पिन का अच्छा प्लेयर बताया जाता था लेकिन इस सीरीज में वह स्पिन के खिलाफ ही विकेट गंवा रहे हैं। इसके अलावा उनकी शॉर्ट बॉल के खिलाफ बैटिंग तकनीक पर भी सवाल उठने लगे हैं।
श्रेयस अय्यर की पिछली 12 पारियों के आंकड़े
shreyas iyer stats last 12 test innings
श्रेयस अय्यर की जगह सरफराज को लाने की मांग
वैसे तो यह अब जगजाहिर है कि श्रेयस अय्यर शॉर्ट पिच गेंद के अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। यही कारण है कि विशाखापट्टनम टेस्ट में स्पिनर जो रूट भी अय्यर को बाउंसर फेंकते दिखे। अय्यर की बाउंस के खिलाफ खराब तकनीक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अय्यर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही उनकी जगह सरफराज खान को लाने की मांग भी उठा रहे हैं। अय्यर ने पिछली 12 टेस्ट पारियों में दो डक समेत सिर्फ दो बार 30 का आंकड़ा पार किया है। इस खराब फॉर्म के बाद भी वह टीम का हिस्सा हैं। जबकि सरफराज खान इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 96,55, 4 और 161 रन की पारियां खेलकर आए हैं।
https://twitter.com/PackedBishh/status/1753314477951611183
फैंस ने जमकर सुनाया
इसके अलावा श्रेयस अय्यर को अपनी तकनीक के लिए फैंस के भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। फैंस ने उनको काफी ट्रोल किया। किसी ने उनको फ्रॉड क्रिकेटर कहा तो किसी ने कहा कि क्यों उनकी टेस्ट टीम में सेलेक्शन हुई। कई लोगों ने उन्हें ओवररेटेड बल्लेबाज भी बताया। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका दौरे के बाद यह बात सामने आई थी कि अय्यर को इसलिए बाहर किया गया क्योंकि टीम मैनेजमेंट उनके शॉट सेलेक्शन से खुश नहीं था। उनको रणजी खेलने की सलाह मिली थी। अब फिर जब उनकी वापसी हुई तो वह कुछ खास सुधरे नहीं नजर आए।
यह भी पढ़ें- Who is Uday Saharan: अंडर 19 वर्ल्ड कप में उदय सहारन का शतक, कप्तान ने की विराट कोहली की बराबरी
यह भी पढ़ें- Who Is Sachin Dhas: अंडर 19 वर्ल्ड कप में ठोका शतक, Sachin Tendulkar से है खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines