Sarfaraz Khan or Rajat Patidar, IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। इस टेस्ट मैच के लिए टीम की अंतिम 11 चुनना कोच और कप्तान के लिए बड़ा सिरदर्द हो गया है। विराट कोहली पहले से ही बाहर थे तो केएल राहुल भी अब बाहर हो गए हैं। हालांकि टीम के पास रजत पाटीदार और सरफराज खान जैसे युवा खिलाड़ी आ गए हैं। इन दोनों ने घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। पर बुधवार को टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि किसी एक को ही मौका मिलेगा।
क्या बोले विक्रम राठौड़?
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’देखिए सरफराज और रजत को प्लेइंग 11 में शामिल करना या ना करना एक बहुत ही मुश्किल विकल्प होगा। क्योंकि दोनों ने डोमेस्टिक क्रिकेट में जो किया है वो हम सब ने देखा है। किसी एक को चुनना भी काफी मुश्किल होगा।’ उन्होंने आगे जो कहा उससे इस बात के संकेत मिले कि रजत या सरफराज में से कोई एक ही टीम में जगह बना पाएगा।
विक्रम राठौड़ ने आगे कहा,’टीम में कई ऐसे युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए हमें उनको लेकर थोड़ा धैर्य रखना होगा। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जिस तरह के बल्लेबाज हैं आने वाले वक्त में उनके बल्ले से रन बनेंगे। उन्हें साफ संदेश है कि अच्छा क्रिकेट खेलो लेकिन नतीजों की चिंता मत करो।’ यानी यह साफ है कि गिल और अय्यर दोनों खेलने वाले हैं। यानी सरफराज या पाटीदार में से कोई एक राहुल की जगह लेगा।
किसका पलड़ा भारी?
देखिए अगर आंकड़ों की और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की काबीलियत की बात करें तो सरफराज खान इस मामले में रजत पाटीदार से आगे हैं। वहीं विराट कोहली की जगह पहले रिप्लेसमेंट के तौर पर मैनेजमेंट ने पाटीदार को वरीयता दी थी। यानी इस लिहाज से प्लेइंग 11 में शामिल होने और डेब्यू करने में भी रजत पाटीदार को सरफराज खान के सामने वरीयता दी जा सकती है। अब अंतिम फैसला कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के ऊपर होगा कि कौन डेब्यू करने का मौका पाता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जो रूट ने बदली बैटिंग स्टाइल, बन गए लेफ्ट हैंड बैट्समैन; देखें खास प्रैक्टिस का Video
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट से होंगे बाहर! रोहित शर्मा को पूर्व क्रिकेटर की सलाह
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
14 mins agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
10 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
11 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines