India vs England 3rd Test : बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर सरफराज खान पर सेलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले सरफराज खान को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि सरफराज खान विशाखापट्टनम टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने सरफराज खान की जगह रजत पाटीदार पर अधिक भरोसा दिखाया था। हालांकि अब ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
क्या तीसरा टेस्ट होगा डेब्यू मैच?
विशाखापट्टनम टेस्ट में जब सरफराज खान को शामिल किया था। उस समय सरफराज खान के डेब्यू करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने सरफराज की जगह प्लेइंग 11 में रजत पाटीदार को वरीयता दी थी। मगर रजत पाटीदार विशाखापट्टनम टेस्ट में पूरी तरह से फेल रहे थे। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट तीसरे टेस्ट में रजत पाटीदार की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल कर सकता है। बता दें कि सरफराज खान शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG : केएल राहुल और जडेजा की हुई टीम इंडिया में वापसी, क्या Playing 11 में मिलेगा मौका?
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी। वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान के आंकड़े रजत पाटीदार से काफी बेहतर हैं। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ सरफराज को तीसरे टेस्ट में शामिल कर सकते हैं।
सरफराज का शानदार रिकॉर्ड
सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 45 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके सरफराज ने 69.85 की आकर्षक औसत के साथ रन बनाए हैं।सरफराज खान के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3912 रन हैं। साथ ही उन्होंने 14 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाया है। इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में एक तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें डेब्यू करने के लिए अभी इंतजार करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, कितने खुश फैंस? सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन
रजत पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 45.40 औसत के साथ 4041 रन बनाए हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए 56 मैच खेलने पड़े हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतकों की बात करें तो पाटीदार ने 12 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।
15 फरवरी से शुरू होगा तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से शुरू होगा। यह मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। बता दें कि इस मैदान पर 2016 में पहला टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था। जिसके बाद से एक बार फिर दोनों टीमें राजकोट के मैदान पर भिड़ते हुए नजर आएंगी। बता दें कि सीरीज में अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: विराट कोहली नहीं खेलेंगे बाकी मैच, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
35 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines