हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 चौके, 7 छक्के…संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी कर रचा इतिहास, विराट कोहली के रिकॉर्ड की हुई बराबरी

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली है. इस एक पारी के दम पर उन्होंने नया इतिहास भी रच दिया है और विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. क्या है ये रिकॉर्ड आइए जानते हैं.पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. भारतीय बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक नजर आ रहे थे. इसमें सबसे बड़ा योगदान एक बार फिर से संजू सैमसन का रहा. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए नॉकआउट के मैच में 89 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. इस पारी में संजू ने 8 चौके तो वहीं 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. 211 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इतिहास रचने का काम किया है और साथ ही विराट कोहली एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

संजू ने की विराट के रिकॉर्ड की बराबरी

संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ संजू ने इस एक पारी के दम पर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वो अब विराट को साथ टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने भी साल 2016 में सेमीफाइनल के मैच में 89 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, संजू सैमसन की पारी जिस स्ट्राइक रेट से आई है वो काफी ज्यादा रहा है. 

टीम इंडिया ने लगाया विशाल स्कोर

टीम इंडिया ने इस मैच में घातक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 253 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. टी20 विश्व कप में ये किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा है. भारत के लिए संजू के अलावा ईशान किशन ने भी 18 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. इसी के साथ शिवम दुबे ने भी इस मैच में बड़े-बड़े छक्के जड़े. उन्होंने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. इसी के साथ टीम इंडिया 2 बार 250+ स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है. इस मैच भारतीय बल्लेबाजों ने 19 छक्के जड़े और ये किसी टीम की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs ENG: टॉस हारने के बाद भी टीम इंडिया के हाथ लगी बड़ी सफलता, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खोला बड़ा राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola