Rohit Sharma Reaction Team India Defeat India vs England 1st Test: टीम इंडिया को हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में टीम को जीत के लिए 231 रन की दरकार थी, लेकिन कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाया। कप्तान रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। इस हार के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। रोहित शर्मा ने हार के बाद इसके कारण बताने की कोशिश की।
कहां गलती हुई, बताना मुश्किल
रोहित शर्मा ने कहा- यह बताना थोड़ा मुश्किल है कि हमसे कहां गलती हुई। 190 रन की बढ़त मिलने के बाद लगा कि हम बल्लेबाजी में काफी आगे और नियंत्रण में हैं, लेकिन इंग्लैंड की ओर से असाधारण बल्लेबाजी हुई। खासकर भारतीय परिस्थितियों में ओली पोप जैसे विदेशी बल्लेबाज ने बेहतरीन खेल दिखाया। हालांकि मैंने सोचा था कि 231 का टार्गेट अचीव किया जा सकता है, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।
हम एक टीम के रूप में फेल रहे
इसके बाद रोहित ने आगे कहा- कुल मिलाकर हम एक टीम के रूप में फेल रहे। यह कहना सही होगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हालांकि मैं ये भी चाहता था कि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह मैच को पांचवें दिन तक लेकर जाएं। फिर भी निचले क्रम की उनके संघर्ष के लिए प्रशंसा करनी होगी। किया। कुल मिलाकर हम बहादुर नहीं थे। हमने कुछ जोखिम नहीं उठाए। हालांकि यह सीरीज का पहला मैच है तो ऐसा हो सकता है।
बहरहाल, इस हार के बाद भारतीय टीम पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। फैंस इस बात से निराश हैं कि इतने छोटे से टार्गेट को टीम इंडिया भारतीय जमीन पर भी हासिल नहीं कर पाई। इस हार के बाद अब नजर दूसरे टेस्ट पर होगी, जो 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सच साबित हुई केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पोस्ट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
12 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines