IND vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की करारी हार हुई है। एडिलेड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है। पूरे विश्वकप में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में बढ़िया खेली, लेकिन अहम मुकाबले में पूरी तरह बिखर गई।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: करारी हार के बाद भड़के फैंस, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग तेज
टीम इंडिया की हार से दुखी फैंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग तक कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि ‘रोहित शर्मा को फिटनेस पर ध्यान देते हुए कप्तानी छोड़कर रिटायर होना चाहिए’। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि रोहित को हटाकर 2023 के वर्ल्ड कप में विराट कोहली को दोबार कप्तान बनाना चाहिए।
रोहित शर्मा का बल्ला रहा खामोश
आपको बता दें कि इस पूरे विश्वकप में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी खामोश रहा। रोहित ने पिछले 5 मैचों में कुल 89 रन बनाए थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 28 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने नजरें टिका ली थीं, लेकिन बाद में अपना विकेट फेंक दिया।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: एडिलेड में डूब गए सारे सितारे…हारे लेकिन ये हार सबसे शर्मनाक, आप जानोगे तो पीट लोगे माथा
बटलर और हेल्स ने खेली धमाकेदार पारी
सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप होने से टीम इंडिया एक बेहतर टारगेट तक नहीं पहुंच पाई। जो टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण भी बना। उधर 169 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने 16 ओवर में ही मैच जिता दिया। ओपनर एलेक्स हेल्स ने 86 जबकि बटलर ने 80 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। जोस बटलर ने छक्के से टीम को जीत दिलाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
25 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
59 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines