हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: अंग्रेजों की अब खैर नहीं! लखनऊ में खास प्लान के साथ उतरेगी रोहित की सेना

IND vs ENG: भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं। पांड्या की गैरमौजूदगी में भारत ने मास्टर प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड।

IND vs ENG Rohit and kohli bowling Practice: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस मैच में भी वापसी नहीं कर सकेंगे, ऐसे में भारतीय टीम पांड्या की अनुपस्थिति में नए प्लान के साथ इंग्लैंड के खिलाफ उतरने वाली है। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने के बाद पांड्या अभी तक स्वस्थ नहीं हो सके हैं, ऐसे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और सूर्य कुमार यादव नेट प्रैक्टिस करते दिखे हैं। इससे साफ है कि रोहित की सेना इंग्लैंड के खिलाफ मास्टर प्लान बना रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम में ऑलराउंडर की कमी नहीं खलने वाली है।

भारत के 6 खिलाड़ी करा सकेंगे स्पिन गेंदबाजी  

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्य कुमार को मौका दिया गया था। वहीं, शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद शमी को मौका दिया गया था। इस दौरान टीम में सिर्फ 5 ही गेंदबाज शामिल थे। टीम के पास छठे गेंदबाज का कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया यह गलती नहीं करने वाली है, इसी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने अकेले हार्दिक पांड्या की जगह 4-4 ऑलराउंडर खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो जरूरत पड़ने पर गेंद से भी कमाल कर सके।

विज्ञापन

ये भी पढें:- IND vs ENG: ‘भारत की पार्टी बिगाड़ दो’ टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

मास्टर प्लान से सहमा इंग्लैंड

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मास्टर प्लान लेकर आ रही है। ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा कि भारत के एक से एक दिग्गज खिलाड़ी गेंदबाजी का प्रैक्टिस करे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बड़ा है, भारतीय टीम इस मुकाबले को अपने नाम कर सीधा सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। इसी को लेकर जब तक हार्दिक पांड्या ठीक नहीं हो जाते हैं, भारत छठे गेंदबाज का विकल्प रखेगा। यही कारण है कि टीम इंडिया के सभी स्टार बल्लेबाज नेट पर गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे में अगर जरूरत पड़ती है, तो भारत की ओर से 6 खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola