India vs England 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में जहां हार झेलनी पड़ी। वहीं मैच के एक दिन बाद टीम को लगातार कई झटके लगे। पहले जसप्रीत बुमराह को आईसीसी द्वारा फटकार लगाते हुए सजा सुनाई गई। उसके बाद टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केएल राहुल भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। खास बात यह है कि विराट कोहली पहले से ही शुरुआती दो टेस्ट मैच के स्क्वॉड से बाहर हैं। यानी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं है।
किसे मिली टीम इंडिया में एंट्री?
भारतीय टीम में जडेजा और राहुल के बाहर होने से एक ऐसे खिलाड़ी की किस्मत खुली जिसे लंबे समय से टीम में लेने की मांग उठ रही थी। वो नाम है सरफराज खान का जिन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया। राहुल की जगह सरफराज खान को टीम में मौका मिला। वहीं रवींद्र जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिली। इसके अलावा आवेश खान भी रणजी टीम के साथ ही रहेंगे और उनकी जगह सौरभ कुमार को चुना गया है।
क्यों बाहर हुए जडेजा और राहुल?
बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केएल राहुल की जांघ में दर्द की शिकायत है और इसी कारण वह 2 फरवरी से होने वाले विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर रहेंगे। इसके अलावा रवींद्र जडेजा रविवार को हैदराबाद टेस्ट में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे। दूसरी पारी में रन लेते समय जडेजा चोटिल हुए थे और इसी कारण वह रनआउट भी हो गए थे। अब तीसरे टेस्ट तक दोनों खिलाड़ी लौटते हैं या नहीं इस पर आगामी अपडेट का इंतजार रहेगा।
टीम इंडिया का नया स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, सौरभ कुमार।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी से किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता, लिस्ट में 2 नाम शामिल
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ ICC ने लिया एक्शन, हैदराबाद टेस्ट के बाद सुनाई सजा
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
4 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
4 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
5 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
6 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
7 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
7 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines