Rajat Patidar Test Debut, IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में रजत पाटीदार ने डेब्यू किया। उन्हें पहले टेस्ट में ही विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। अब दूसरे टेस्ट में केएल राहुल की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया। इस मुकाबले में वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने सेट बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। वह 72 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने एक शॉट से ही सुर्खियां बटोर लीं। बीसीसीआई ने भी उनके इस शॉट का वीडियो एक्स पर शेयर किया है।
टेस्ट में लगाया टी20 वाला शॉट
रजत पाटीदार ने भारत की पारी के 59वें ओवर की पहली गेंद पर जो रूट के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेला। उस वक्त भारत का स्कोर 3 विकेट पर 207 रन था। उनके इस शॉट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। जितनी भी देर वह क्रीज पर रहे उनका पॉजिटिव अप्रोच देखने को मिला। वह हालांकि, दुर्भाग्यशाली रहे और रेहान अहमद की एक गेंद उनके बल्ले से लग कर स्टंप में जाकर लग गई। उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन उनका पैर गेंद तक नहीं पहुंच पाया।
सरफराज खान के आगे मिली तवज्जो
रजत पाटीदार को इस मुकाबले में सरफराज खान के आगे तवज्जो मिली थी। सरफराज को हालांकि उनके बाद टीम में शामिल किया गया था। लेकिन कहीं ना कहीं सरफराज का रिकॉर्ड उनके मुकाबले अच्छा था। फिर भी रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया।
उन्होंने दिसंबर में ही साउथ अफ्रीका दौरे पर पहला वनडे मैच खेलते हुए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब दो महीने के अंदर ही उन्हें टेस्ट डेब्यू का भी मौका मिला है। इस पारी में वह अच्छी शुरुआत को लंबी पारी तक नहीं ले जा सके। देखना होगा कि दूसरी पारी में वह क्या कमाल कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जो रूट ने स्पिन गेंदबाजी के बीच अचानक डाली बाउंसर, हैरान रह गए श्रेयस अय्यर
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एक बार फिर फ्लॉप हुए रोहित, तो अंग्रेज दिग्गज ने कर दी आलोचना
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
43 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines