हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: बदल गया ओवल टेस्ट मैच का टाइम, अब इतने बजे शुरू और खत्म होगा तीसरे दिन का खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे 5वें टेस्ट के तीसरे दिन में बड़ा बदलाव हुआ है। पहले और दूसरे दिन बारिश हुई। इसी वजह से तीसरे दिन आधा घंटा बढ़ा दिया गया है और सेशन की टाइमिंग थोड़ी बदल गई है।

विज्ञापन
तीसरे दिन के सेशन की टाइमिंग बदल गई

IND vs ENG, 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चल रहा पांचवां टेस्ट अभी रोमांचक मोड़ पर है। भारत की दूसरी पारी चल रही है और उन्होंने 2 विकेट खोकर 75 रन बना दिए हैं। ओवल में चल रहे इस मुकाबले में बारिश देखने को मिली है। पहले और दूसरे दिन बारिश ने खेल में थोड़ी बाधा डाली। इसी वजह से तीसरे दिन की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज के दिन का खेल कब शुरू होगा और इसका कब समापन हो जाएगा।

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन टाइमिंग में बदलाव

बारिश के कारण पहले और दूसरे दिन ओवर पूरे नहीं हो पाए। इसी वजह से अब तीसरे दिन आधे घंटे का खेल बढ़ा दिया गया और दिन में 98 ओवर पूरे करने की कोशिश की जाएगी। हमेशा की तरह पहला सेशन भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 से शुरू होगा और 5:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरे और तीसरे सेक्शन में 15-15 मिनट बढ़ा दिए गए हैं। अगर 98 ओवर पूरे नहीं होते हैं, तो आधे घंटे का खेल और बढ़ा दिया जाएगा। तीसरे दिन की सेशन टाइमिंग भारतीय समय अनुसार कुछ इस प्रकार है:

पहला सेशन: 3:30 PM – 5:30 PM
लंच ब्रेक: 5:30 PM – 6:10 PM
दूसरा सेशन: 6:10 PM – 8:25 PM
टी-ब्रेक: 8:25 PM – 8:45 PM
तीसरा सेशन: 8:45 PM– 11 PM

विज्ञापन

भारत पर इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देने का दबाव

5वें टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 224 रन बोर्ड पर दर्ज कर दिए। जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने एक दिन के अंदर ही इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। भारत ने दूसरे दिन के अंत में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने 75 रन बनाए लेकिन केएल राहुल और साई सुदर्शन के रूप में वो विकेट खो दिए। यशस्वी जायसवाल की ओर से शानदार अर्धशतक आया और अभी वो क्रीज पर टिके हुए हैं। भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को कड़ा लक्ष्य देने की कोशिश कर सकती है। ओवल के इस मैदान पर 250-300 रन का लक्ष्य इंग्लिश टीम को रोकने के लिए काफी है।

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह के बिना मोहम्मद सिराज बन जाते हैं और भी घातक, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola