IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह के बाद ऋषभ पंत भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत पांचवें टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट की तलाश बीसीसीआई शुरू कर दी चुकी है। आखिरी टेस्ट मैच में ईशान किशन नहीं बल्कि तमिलनाडु का स्टार खिलाड़ी टीम का हिस्सा बन सकता है।
किशन नहीं बल्कि ये खिलाड़ी बनेगा पंत का रिप्लेसमेंट
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन आखिरी टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट तमिलनाडु के उभरते हुए खिलाड़ी एन जगदीशन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ जोड़ सकता है। घरेलू क्रिकेट में जगदीशन ने बल्ले से साथ शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही वो रेस में आगे नजर आ रहे हैं। आईपीएल में जगदीशन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बहुत ज्यादा मौके नहीं दिए थे। जिसके कारण ही उनका आईपीएल करियर बहुत ही छोटा रहा है। जगदीशन अब वापसी करने का प्रयास कर रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है एन जगदीशन का रिकॉर्ड
साल 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में 5 शतक जड़कर इतिहास रचने वाले एन जगदीशन ने लिस्ट ए में 64 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल है। बतौर विकेटकीपर उन्होंने 57 शिकार किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जगदीशन ने 52 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 147 शिकार किए हैं। टी20 फॉर्मेट में जगदीशन ने 66 मैचों में 31.38 की औसत से 1475 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत का खेलना हुआ तय, जानिए किस नंबर पर कर सकते हैं बल्लेबाजी?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
14 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
43 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines