IND vs ENG: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें मजबूत हैं। कप्तान रोहित शर्मा के सामने इस महामुकाबले से पहले एक बड़ा सवाल उठ रहा है और इसे आप मुश्किल भी कह सकते हैं। उन्हें टीम कॉम्बिनेशन पर एक बार फिर मशक्कत करनी होगी। यह मुश्किल विकेटकीपर बैटर को लेकर है।
सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों में इस वक्त एक सवाल गूंज रहा है कि नॉकआउट मुकाबले के लिए किसे चुना जाए…? दिनेश कार्तिक को या फिर रिषभ पंत को…? इस मसले पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।
रवि शास्त्री बोले- मैं पंत को चुनूंगा
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री कार्तिक VS पंत चर्चा में शामिल हुए और कहा कि ‘पंत मैच विनर खिलाड़ी हैं। वे फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। कार्तिक अच्छे टीम मैन हैं, लेकिन इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक को देखते हुए हमें एक अटैकिंग लेफ्ट हैंडर बैटर चाहिए। वैसे भी पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और हाल ही में वनडे भी जिताया था। मैं पंत को चुनूंगा, क्योंकि वो सेमीफाइनल में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।’
पंत या डीके…ये बड़ा सवाल है
दरअसल, फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया कोई गलती नहीं करना चाहती है। मैच से पहले टीम इंडिया कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसे मौका दें, क्योंकि पिछले मुकाबले में कार्तिक की जगह पंत खेले थे लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। दोनों ही बल्ले से नाकाम हैं लिहाजा यह एक जगह है जहां टीम मुश्किल में पड़ जाती है।
टीम इंडिया की संभावित एकादश
रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
34 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
39 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines