India vs England Test Series : बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे हुए 3 मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी हुई है। हालांकि वह तीसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी सवाल या निशान बने हुए हैं। बता दें कि हैदराबाद टेस्ट के बाद दोनों खिलाड़ी चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। जहां जडेजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या से सामना करना पड़ा था और केएल राहुल ने भी पहले टेस्ट के बाद चोट की समस्या बताई थी। इसके बाद से दोनों खिलाड़ी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। अब दोनों खिलाड़ियों की एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी हुई है, लेकिन वह 15 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी संदेह बना हुआ है।
ये भी पढे़ –IND vs ENG: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, विराट कोहली बाहर; नए खिलाड़ी को मिला मौका
फिटनेस के बाद होगी वापसी
रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को भारतीय स्क्वॉड में शामिल तो किया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने स्क्वॉड के ऐलान में यह साफ कहा है कि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल तभी भारतीय टीम में वापसी संभव है जब मेडिकल टीम से उन्हें फिटनेस मंजूरी मिले। ऐसे में अब दोनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में वापसी करने के लिए फिटनेस साबित करनी होगी। जिसके बाद ही वह इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में एक बार फिर से वापसी कर पाएंगे।
ये भी पढे़ –IND vs ENG: कौन हैं बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप? टेस्ट सीरीज के लिए टीम में होंगे शामिल!
हैदराबाद टेस्ट में हुए थे चोटिल
भारतीय टीम के यह दोनों खिलाड़ियों ने हैदराबाद टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दोनों ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था। लेकिन मैच के बाद दोनों खिलाड़ी ने चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से वह विशाखापट्टनम टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। लेकिन इन दोनों की वापसी से भारतीय फैंस काफी खुश हैं। साथ ही मध्यक्रम बल्लेबाजी में भी यह दोनों टीम को मजबूती देंगे। लेकिन उससे पहले केएल राहुल और जडेजा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, जिसके बाद ही उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिलेगा।
ये भी पढे़ –IND vs ENG: कौन हैं बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप? टेस्ट सीरीज के लिए टीम में होंगे शामिल!
राजकोट में होगा तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुजरात के राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा। दोनों टीम सीरीज में 1-1 मैच जीत चुकी है। अभी तक खेले गए दो टेस्ट मैच में पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने 28 से बाजी मारी थी। उसके बाद दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
4 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines