IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार से क्रिकेट के प्रशंसक निराश हैं। कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। इस हार और ICC खिताब जीतने में बार-बार विफल होने के चलते टीम इंडिया को “चोकर्स” (Chokers) कहा जा रहा है। इस बात को भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी स्वीकार किया है।
इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली हार के बाद कपिल देव ने कहा है कि ‘जब कप्तान रोहित शर्मा ही बोल रहे कि उनकी टीम दबाव नहीं झेल पाई तो अब कहने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। इसका मतलब यही है कि टीम इंडिया अभी बड़े मैच खेलने के लिए तैयार ही नहीं है।’
कपिल देव ने कहा, टीम को “चोकर्स” कहा जा सकता है
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार पर कपिल देव ने एक टीवी चैनल पर कहा कि ‘टीम को “चोकर्स” कहा जा सकता है। कपिल देव ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम पर चोकर्स का लेबल लगाने में बहुत कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हां, हम उन्हें चोकर्स कह सकते हैं। ठीक है। वे करीब आते हैं और फिर हार हो जाते हैं।’
कपिल देव ने लोगों से की ये अपील
पहले विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने लोगों से अपील की कि इस हार के बाद भारतीय टीम पर ज्यादा दबाव न डालें। कपिल देव ने कहा, ‘मैं मानता हूं, भारत ने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हम सिर्फ एक खेल के आधार पर अत्यधिक आलोचनात्मक नहीं हो सकते हैं।’
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ये है पाकिस्तान की पावर, इंग्लैंड ने कर दिया ये काम, तो हाथ में आ जाएगी ट्रॉफी
टीम इंडिया 10 विकेट से हारी
आपको बता दें कि 10 नवंबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 168 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 mins ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
58 mins agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
1 hr agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
2 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
2 hrs ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
2 hrs agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
2 hrs agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
3 hrs agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines