हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: लखनऊ में काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, क्या है इसके पीछे का कारण

IND vs ENG, World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।

विज्ञापन
Image Credit- Twitter

IND vs ENG, World Cup 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना छठा मुकाबला रविवार 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। इसके पीछे का कारण हर कोई जानना चाहता है। इससे पहले टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम रही है जो अभी तक अजेय है। आज का मुकाबला जीतकर मेन इन ब्लू टिकट टू सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर सकते हैं।

क्यों बांधी काली पट्टी?

आपको बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर इसी हफ्ते दुनिया को अलविदा कहने वाले बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी। सरदार ऑफ स्पिन कह जाने वाले बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर को निधन को हो गया था। उन्होंने 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। उनके निधन के बाद दिल्ली में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने दिग्गज को श्रद्धांजलि दी थी और दो मिनट का मौन भी रखा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: एक्शन में BCCI, विश्व कप के बीच इस खिलाड़ी पर लगाया दो साल का बैन

टीम इंडिया की शुरुआत लड़खड़ाई

भारतीय टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता और इस टूर्नामेंट में पहली बार टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती नजर आई। शुभमन गिल 9 के स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बने। वहीं विराट कोहली 9 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली शून्य के स्कोर पर आउट

दोनों टीमों की Playing 11

भारत– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

इंग्लैंड– जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola