IND vs ENG ODI World Cup 2023: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व कप मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों की असली परीक्षा हुई है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 229 रन जड़ दिया है। ऐसे में इंग्लैंड को मुकाबला अपने नाम करने के लिए 230 रन बनाने की जरूरत है। आज भारत के कई स्टार खिलाड़ियों का बल्ला खामोश रहा है। विराट कोहली भी आज शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने 87 रनों की पारी खेली है। आखिरी समय में सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और 49 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन टीम का स्कोर 229 पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
रोहित शर्मा की कप्तानी पारी
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच विश्व कप मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 101 गेंद में 87 रन की पारी खेली है। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए हैं। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा आज शतक लगाने के बाद लंबी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन वह आदिल रशीद की गेंद पर चलते बने। केएल राहुल ने भी रोहित शर्मा का अच्छा साथ दिया है। राहुल ने 58 गेंद में 39 रन की पारी खेली। वहीं, भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल फिर फ्लॉप हो गए हैं। वह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अय्यर का भी बल्ला नहीं चला और 16 गेद में सिर्फ 4 रन बना पाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: भारत को लगा आठवां झटका, सूर्यकुमार यादव 49 के स्कोर पर आउट, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
डेविड विली की किफायती गेंदबाजी
इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटका लिए हैं। इसके आदिल रशीद और क्रिस वोक्स ने भी दो-दो विकेट चटकाए हैं। वहीं, मार्क वुड ने एक विकेट अपने नाम किए हैं। अब इंग्लैंड को यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए 230 रन बनाने की जरूरत है। भारत अगर आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा और सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर जाएगा।
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
21 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
35 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines