IND vs ENG: टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में खेलने उतरी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसको गलत साबित करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए. इस मुकाबले में भी स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे ने अच्छी पारी खेली, लेकिन एक बार फिर से रन आउट हो गए. टूर्नामेंट में दुबे तीसरी बार अनलकी रहे हैं. ऐसा 19 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुआ था.
तीसरी बार टूर्नामेंट में अनलकी रहे शिवम दुबे
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा बदलाव करते हुए शिवम दुबे को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 25 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल रहे. 43 रनों के स्कोर पर शिवम दुबे हार्दिक पांड्या की गलती से रन आउट हो गए. टूर्नामेंट में तीसरी बार शिवम दुबे रन आउट हुए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 3 बार रन आउट होने वाले शिवम दुबे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी ऐसा हुआ था. उस समय धोनी भी 3 बार रन आउट हुए थे. दुबे को इससे पहले रिंकू सिंह ने भी रन आउट करा दिया था.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 23 सालों के बाद बिना रो-को के नॉकआउट मैच खेलने उतरी टीम इंडिया! ऐसा रहा है रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाजों ने किया है कमाल का प्रदर्शन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली. अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद सभी ने अपना अहम योगदान दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. इसके साथ ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए. अंत में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: 8 चौके, 7 छक्के…संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी कर रचा इतिहास, विराट कोहली के रिकॉर्ड की हुई बराबरी
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
43 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines