हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन से फैंस नाराज, एक खिलाड़ी को टीम में लेने पर मच गया बवाल

India vs England 1st Test Team India Selection Fans Trolled: भारतीय टीम ने हैदराबाद टेस्ट में जो प्लेइंग 11 मैदान पर उतारी, उससे फैंस काफी नाखुश दिखे।

विज्ञापन
IND vs ENG Hyderabad Test Team India Playing 11 Fans Angry reactions (Image- BCCI X)

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इस मैच में फैंस भारतीय टीम में बतौर विकेटकीपर केएस भरत को खिलाने पर काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने यह संकेत दिए थे इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल या केएस भरत में से कोई एक विकेटकीपर के तौर पर खेल सकता है। अब केएस भरत को खिलाने पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं कि केएस भरत को लेकर क्या हैं फैंस के रिएक्शन।

केएस भरत को खिलाने से नाराज हुए फैंस

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में केएस भरत को खिलाने पर फैंस की नाराजगी साफ देखी जा सकती ह। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा ”केएल भरत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिलना चाहिए था”। वहीं एक ने लिखा ”भरत इस मैच में कई महत्वपूर्ण कैच को छोड़ने वाले हैं,” तो एक ने कहा कि यार केएस भरत रिव्यू वेस्ट करेगा, केएल राहुल को विकेटकीपर होना चाहिए था।

https://twitter.com/cric9189/status/1750413739889668584

विज्ञापन

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ा था शतक

भारत और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में केएस भरत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। भरत ने मुश्किल परिस्थिति में आकार इंडिया-ए के लिए शतक ठोका था, उन्होंने 165 गेंदों पर 116 रन की नाबाद पारी खेली थी, जिसकी वजह से इंडिया-ए मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रही थी।

ऐसा रहा है केएस भरत का टेस्ट करियर

केएस भरत के टेस्ट करियर पर नजर डाले तो वह अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। 9 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले केएस भरत अभी तक भारत के लिए 6 टेस्ट खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने सिर्फ 18.43 की मामूली औसत के साथ 129 रन बनाए हैं। 30 साल के भरत अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में कोई भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जडेजा-अश्विन ने छुआ ‘502’ का मैजिक फिगर, बन गई भारत की सबसे सफल जोड़ी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया ने बीच सीरीज एक खिलाड़ी को स्क्वॉड से निकाला, क्यों लिया गया ये फैसला?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola