India vs England 1st Test Axar Patel Big Mistake: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे दिन के अंत तक यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 190 रन की लीड ली थी और 163 के स्कोर पर दूसरी पारी में इंग्लैंड के पांच विकेट गिरा लिए थे। लेकिन इसके बाद बेन फोक्स और खासतौर से ओली पोप टीम इंडिया के लिए मुश्किल बन गए। इस दौरान अक्षर पटेल की एक भूल टीम इंडिया के लिए काफी भरी पड़ी। तीसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड के पास 126 रन की लीड थी।
अक्षर पटेल की एक चूक पड़ सकती है भारी
आपको बता दें कि छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी के बाद फोक्स को तो अक्षर ने आउट कर दिया लेकिन पोप मुसीबत की तरह भारत के सामने डटे हैं। इसका भी सबसे बड़ा कारण अक्षर पटेल ही हैं। पोप ने तीसरे दिन के अंत तक 148 रन बनाए थे और वह अभी भी नाबाद हैं। अगर अक्षर पटेल ने उनका कैच नहीं छोड़ा होता तो शायद टीम इंडिया के सामने आज लक्ष्य तय हो गया होता। पर जिस वक्त पोप 110 पर बल्लेबाजी कर रहे थे और रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। उसी वक्त अक्षर द्वारा उनका कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ सकता है।
देखें अक्षर पटेल के कैच छोड़ने का वीडियो
चौथी पारी में आसान नहीं होगा लक्ष्य
इंग्लैंड ने तीसरे दिन के अंत तक 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए थे। ओली पोप 148 और रेहान अहमद 16 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लिश टीम ने 126 रन की बढ़त ले ली थी। पोप क्रीज पर डटे हैं और रेहान भी उनका साथ दे रहे हैं। अभी मार्क वुड और टॉम हार्टले का आना बाकी है। यह दोनों भी कुछ-कुछ रन बना सकते हैं। ऐसे में अगर चौथी पारी में भारत के सामने 250 या उससे ऊपर का लक्ष्य आता है तो उसे चेज करना टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकता है। यह पिच पहले दिन से टर्न हो रही है और इंग्लैंड के पास भी रूट समेत चार स्पिनर्स हैं। अब देखना होगा कि चौथे दिन कब तब इंग्लैंड की टीम टिकी रहती है और भारत को जीत के लिए कितना लक्ष्य मिलता है।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच U19 वर्ल्ड कप में नहीं होगा मुकाबला! सुपर 6 के लिए क्यों बने ऐसे समीकरण
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा अब नहीं करेंगे कप्तानी! हार्दिक पांड्या के नए Video से निराश हो जाएंगे हिटमैन के फैंस
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
23 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
30 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines