हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मैदान पर उतर सकते हैं उपकप्तान ऋषभ पंत 

IND vs ENG: ऋषभ पंत की इंजरी के कारण ध्रुव जुरेल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। ऐसे में फैंस को डर लग रहा था कि क्या ऋषभ पंत अब बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतरेंगे। फैंस के इस बड़े सवाल का अब जवाब मिल चुका है।

विज्ञापन
Rishabh Pant

IND vs ENG: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। ऐसे में लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन उनके इंजर्ड होने से भारतीय टीम दबाव में आ गई। पंत की इंजरी के कारण ध्रुव जुरेल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए। ऐसे में फैंस को डर लग रहा था कि क्या ऋषभ पंत अब बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतरेंगे। फैंस के इस बड़े सवाल का अब जवाब मिल चुका है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

लॉर्ड्स में ऋषभ पंत करेंगे बल्लेबाजी 

पहले दिन ही ऋषभ पंत की इंजरी के बाद भारतीय टीम के डॉक्टर ने उनका बहुत ध्यान रखा है। दूसरे दिन जब टीम इंडिया गेंदबाजी कर रही थी। उस समय पंत नेट्स में बल्लेबाजी करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि उन्हें थोड़ी बहुत दिक्कत हुई, लेकिन उसके बाद भी लगातार नेट्स में बिताते हुए नजर आए। अब टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान जब पहले 2 विकेट गिरे तो ऋषभ पंत पैड पहन कर तैयार हो गए। पंत इस दौरान ड्रेसिंग रूम में तैयार होकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। भारतीय टीम को इस पारी में भी पंत से बड़ी पारी की उम्मीद है। जिससे टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से बढ़त बना सके।

यशस्वी जायसवाल हो गए फेल

इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 387 रन बनाए हैं। जिसमें दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के 104 रन भी शामिल हैं। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किए। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 103 रनों पर 2 विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल फिलहाल मैदान पर टिके हुए हैं। दोनों ही बल्लेबाजों से टीम इंडिया बड़ी पारी की उम्मीद लगा रही है। इनके बाद ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर भी बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मैदान पर उतर सकते हैं उपकप्तान ऋषभ पंत 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें