IND vs ENG: भारत की अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे सीरीज में इंग्लैंड की अंडर-19 टीम को 3-2 से हरा दिया था। अब इंग्लिश टीम अपनी सरजमीं पर मिली इस हार का बदला लेना चाहेगी। वनडे के बाद अब 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस यूथ टेस्ट सीरीज के लिए अब इंग्लिश टीम ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया। जहां पर इंग्लिश टीम के दिग्गज माइकल वॉन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटों को भी टीम में जगह मिली है।
भारतीय मूल के 3 खिलाड़ियों को मिला मौका
यूथ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लिश अंडर-19 टीम के कप्तानी हमजा शेख को मिली है। इस टीम में माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन भी नजर आ रहे है। इसके अलावा दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ भी शामिल है। ताजीम अली भी को भी टीम में मौका मिला है। आर्यन सावंत, एकांश सिंह और जय शाह नाम को टीम में मौका मिला है। इन 3 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को अब भारत के खिलाफ कमाल करके अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा। यूथ वनडे में कमाल का प्रदर्शन करने वाले थॉमस रेव भी इस टीम में नजर आ रहे हैं। टीम के ऐलान के बाद उनकी काउंटी टीम का भी जिक्र हुआ है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा।
यहां पर देखें इंग्लैंड की अंडर-19 टेस्ट टीम
हमजा शेख (वार्विकशायर – कप्तान), ताजीम अली (वार्विकशायर), जेडन डेनली (केंट), रॉकी फ्लिंटॉफ (लंकाशायर), एलेक्स फ्रेंच (सरे), एलेक्स ग्रीन (लीसेस्टरशायर), जैक होम (वॉर्सेस्टरशायर), बेन मेयस (हैम्पशायर), सेबेस्टियन मॉर्गन (हैम्पशायर), जेम्स मिंटो (डरहम), थॉमस रेव (समरसेट), आर्यन सावंत (मिडलसेक्स), एकांश सिंह (केंट), जय सिंह (यॉर्कशायर), आर्ची वॉन (समरसेट)।
पहला यूथ टेस्ट: इंग्लैंड पुरुष अंडर-19 बनाम भारत पुरुष अंडर-19, द काउंटी ग्राउंड, बेकेनहम: 12-15 जुलाई
दूसरा यूथ टेस्ट: इंग्लैंड पुरुष अंडर-19 बनाम भारत पुरुष अंडर-19, द एम्बेसडर क्रूज़ लाइन ग्राउंड, चेम्सफोर्ड: 20-23 जुलाई
ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test Day 1 Live: लॉर्ड्स का मुकाबला होगा मजेदार, सीरीज के लिए है बेहद अहम
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
45 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines