IND vs ENG: इंडिया अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे सीरीज 3-2 से जीतने के बाद पहले टेस्ट मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तान हमजा शेख के शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही इंग्लैंड अंडर-19 टीम हार को टाल सकी थी। अब दूसरे यूथ टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान हो गया है। 20 जुलाई से खेले वाले इस मुकाबले में इंग्लिश टीम नए कप्तान से साथ उतरने वाली है। हमजा शेख को तो चयनकर्ताओं ने टीम से भी बाहर कर दिया है। इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है।
थॉमस रीव बने इंग्लैंड के नए कप्तान
यूथ वनडे में कप्तानी करने वाली थॉमस रीव पर दोबारा भरोसा जताया गया है। रीव ने बतौर खिलाड़ी इस सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसका उन्हें अब फेल मिला है। पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी एक और मौका मिला है। वहीं माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन का बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। भारतीय मूल के आर्यन सावंत और जय सिंह भी इस टीम में नजर आ रहे हैं।
पहले यूथ टेस्ट में एशियाई मूल के खिलाड़ी 5 थे। वहीं इस टीम में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इंग्लिश अंडर-19 क्रिकेट टीम के ऐलान के बाद उनकी काउंटी टीम का भी जिक्र इस बार भी किया गया है। ये इस दौरे का आखिरी मुकाबला होने वाला है। ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम यूथ टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। जिसके कारण ही दोनों टीमें मैच जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाने वाली हैं।
दूसरे यूथ टेस्ट के लिए इंग्लैंड अंडर-19 टीम
थॉमस रीव (समरसेट – कप्तान), राल्फी अल्बर्ट (सरे), विल बेनिसन (यॉर्कशायर), बेन डॉकिन्स (केंट), रॉकी फ्लिंटॉफ (लंकाशायर), एलेक्स फ्रेंच (सरे), एलेक्स ग्रीन (लीसेस्टरशायर), जो हॉकिन्स (डर्बीशायर), जैक होम (वॉर्सेस्टरशायर), बेन मेयस (हैम्पशायर), जेम्स मिंटो (डरहम), आर्यन सावंत (मिडलसेक्स), जय सिंह (यॉर्कशायर), एडम थॉमस (सरे)।
दूसरा यूथ टेस्ट: इंग्लैंड पुरुष अंडर-19 बनाम भारत पुरुष अंडर-19, द एम्बेसडर क्रूज़ लाइन ग्राउंड, चेम्सफोर्ड: 20-23 जुलाई
ये भी पढ़ें: पंत भिड़े, फिर गिल की भी हुई अंपायर से बहस, IND vs ENG सीरीज के सबसे बड़े विवाद की अब होगी जांच!
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
22 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: ईशान किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक, टीम इंडिया ने किया कमबैक
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines