IND vs ENG ODI World Cup 2023: भारत आईसीसी विश्व कप 2023 का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाला है। इस विश्व कप में अभी तक की अजेय भारतीय टीम अपनी छठी जीत के लिए मैदान पर उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड इस विश्व कप को अच्छी तरह समाप्त करने की सोच से उतरेगा। वहीं, पिछले मुकाबले में भी इंग्लैंड को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है। इससे इंग्लैंड विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच चुका है। श्रीलंका के खिलाफ भी इंग्लैंड की बुरी तरह हार के बाद इंग्लिश के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी टीम में जोश भरने का काम किया है।
‘भारत को हार का स्वाद चखाओ’- पूर्व कप्तान
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जोस बटलर की अगुवाई वाली अंग्रेजी टीम से भारत की पार्टी खराब करने का आग्रह किया है। नासिर हुसैन ने आगामी भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर कहा कि कैसे भी करके भारत की पार्टी बिगाड़ दो। बता दें कि भारत लगातार 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, ऐसे में नासिर हुसैन का कहना है कि भारत को हार का स्वाद चखाओ। भारत इस विश्व कप अपनी हार से अभी तक अछूता है। ऐसे में नासिर हुसैन का कहना है कि अंग्रेजी टीम अपनी पूरी क्षमता प्रदर्शित करें और भारत की पार्टी खराब करे।
ये भी पढ़ें:- क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे IPL 2024? माही ने खुद दिया बड़ा अपडेट
‘अपनी ही खिलाड़ियों पर उठाई उंगली’
नासिर हुसैन ने श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की हार पर अपने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। नासिर हुसैन ने इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहराने के बजाय खुद अपनी टीम के खिलाड़ियों पर उंगलियां उठाई है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी 50 ओवर का क्रिकेट ज्यादा नहीं खेलते हैं, यह सिर्फ बेकार बहाने हैं। सच्चाई यही है कि इंग्लैंड की टीम ने अपना बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया है। इसी कारण से टीम हारी है।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
11 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
33 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
41 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines