IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। युवा कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले के साथ ही साथ अपनी कप्तानी से भी प्रभावित किया है, लेकिन एक मामले में गिल बार-बार फेल हो रही है। पहले 3 मैचों में कप्तान गिल को किस्मत का साथ नहीं मिला है। जिसके कारण ही पहले ही दिन टीम इंडिया दबाव में नजर आई है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब भारतीय कप्तान गिल के हार की हैट्रिक हो गई है।
गिल को मिली लगातार तीसरी हार
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भी टॉस हार चुके हैं। जिसके कारण ही पहले दिन टीम इंडिया को गेंदबाजी करनी है। क्रिकेट पंडितों की मानें तो लॉर्ड्स का विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार है। जिसके कारण ही बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लीड्स और बर्मिंघम टेस्ट मैच में भी कप्तान गिल टॉस हार गए थे। हालांकि इसका नुकसान भारत को सिर्फ पहले टेस्ट मैच में ही हुआ था। बतौर कप्तान किस्मत अभी तक गिल का साथ नहीं दे रही है। हालांकि कप्तान गिल चाहेंगे कि पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में रहे। फिलहाल टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम के पास बढ़त हासिल करने का मौका है।
यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड टीम: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, ब्रार्डन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की टेस्ट टीम में हुई 3 ‘भारतीय’ खिलाड़ियों की एंट्री, बढ़ गई कप्तान-कोच की टेंशन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines