Sachin Tendulkar React on Team India victory IND vs ENG: टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 100 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने लो स्कोरिंग मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ तीनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पूरी टीम की मेहनत रंग लाई और आखिरकार रोहित ब्रिगेड सफल रही। 6 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को बधाइयां मिल रही हैं। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर टीम इंडिया की ‘पीठ थपथपाई’ है।
‘क्रिकेट के ब्रांड’ को पसंद किया
सचिन तेंदुलकर ने लिखा- आज #TeamIndia द्वारा खेले गए ‘क्रिकेट के ब्रांड’ को पसंद किया! उन्हें इस तरह खेलते हुए देखना खुशी की बात थी।’ वेल डन! वहीं पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी भारतीय टीम की जीत पर रिएक्ट किया।
वेंकटेश प्रसाद ने किया रिएक्ट
उन्होंने लिखा- जय हो! टीम इंडिया के लिए 6 में से 6 जीत। इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ स्टाइल में डिफेंड करना। रोहित और शमी की शानदार पारी, बिल्कुल शानदार…
टीम इंडिया की जीत में जहां कप्तान रोहित शर्मा की 87 रनों की शानदार पारी शामिल रही, तो वहीं दूसरी ओर मिडल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 रन बनाए। टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 230 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 129 रनों पर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए, तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने 6.5 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट निकाले।
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: ‘मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि…’, इंग्लैंड पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का पोस्ट वायरल
कुलदीप यादव ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट निकाला। रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला। इस जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि वर्ल्ड चैंपियन इंग्लिश टीम 6 मैचों में से 5 मैच हारकर 2 पॉइंट के साथ सबसे नीचे है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
20 secs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
25 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
26 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
59 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines