Jasprit Bumrah Yorker IND vs ENG: स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक यॉर्कर का कोई जवाब नहीं है। अच्छे से अच्छा बल्लेबाज भी उनकी यॉर्कर के आगे पानी मांगने लगता है। बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी का नजारा रविवार को एक बार फिर देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए रविवार को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में बुमराह ने 6.5 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट निकाले। उन्होंने डेविड मलान को 16 रनों पर बोल्ड किया। इसके बाद जो रूट को डक और फिर मार्क वुड को डक पर बोल्ड कर इंग्लैंड का खेल खत्म किया।
मार्क वुड को बेहद घातक गेंद पर बोल्ड मारा
बुमराह ने मार्क वुड को बेहद घातक गेंद पर बोल्ड मारा। ये नजारा 35वें ओवर में देखने को मिला। 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक पर आए मार्क वुड को बुमराह ने सटीक लाइन और लैंथ पर पैरों के बीचोंबीच गेंद डाली। ये घातक गेंद इतनी तेजी से अंदर आई कि वुड बस पोज मारते ही रह गए। इसका उन पर कोई जवाब नहीं था। इस विकेट के साथ ही इंग्लैंड की पारी भी खत्म हो गई।
टीम इंडिया ने इस मैच में 100 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 129 रनों पर ढेर हो गई। इस जीत में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी शामिल रही। शमी ने 4, बुमराह ने 3 और कुलदीप ने 2 विकेट चटकाए।
आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
आईसीसी ने इस जीत का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। जिसमें नजर आया है कि बुमराह घातक यॉर्कर पर मार्क वुड को बोल्ड मारते हैं, फिर अचानक स्टेडियम में लाइट चली जाती है। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी और भारतीय फैंस चौंक जाते हैं। फिर शानदार आतिशबाजी शुरू हो जाती है। जिसे वे एंजॉय करने लगते हैं। फैंस के उत्साह से देखा जा सकता है कि उन्होंने इस मुकाबले को खूब एंजॉय किया।
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: ‘मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि…’, इंग्लैंड पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines