हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: अक्षर पटेल ने फेंकी 'Magic Ball', जॉनी बेयरस्टो को नहीं हुआ विश्वास; Watch Video

India vs England 1st Test, Axar Patel Magic Ball: हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन ही भारतीय स्पिनर्स ने जलवा दिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच अक्षर पटेल की एक गेंद को मैजिक बॉल कहा जाने लगा।

विज्ञापन
IND vs ENG Axar Patel Magic Ball Jonny Bairstow Clean Bowled Watch Video (Image- News24)

India vs England 1st Test, Axar Patel Magic Ball: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मेहमान टीम की शुरुआत तेजतर्रार रही लेकिन उसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने कमाल करना शुरू कर दिया। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को फंसाया। उसके बाद अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। पटेल ने लंच के बाद अंग्रेजों को धूल चटाई। सबसे ज्यादा चर्चा हुई उनकी उस गेंद की जिस पर उन्होंने जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड किया और इसे लोगों ने मैजिक बॉल भी कहा।

बेयरस्टो चारों खाने चित

अक्षर पटेल की इस बॉल में बेहतरीन टर्न देखने को मिला। उनके गेंद पिच मिडिल स्टंप पर हुई लेकिन टर्न होने के बाद बेयरस्टो का स्टंप उखाड़ ले गई। इसके बाद बेयरस्टो अपना बैलेंस भी खो बैटे और उनके हाथ जमीन पर आ गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ जिस तरह वह चित हो गए। उनकी इस गेंद का वीडियो काफी जमकर वायरल हो रहा है। इसको लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

भारतीय स्पिनर्स का जलवा

भारत के स्पिनर्स ने हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन से ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। पहले दिन दूसरे सेशन तक इंग्लैंड ने अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। इसमें से सात विकेट स्पिनर्स ने झटके। तीन विकेट रवींद्र जडेजा को मिले। जबकि 2-2 विकेट अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने लिए। पहले सेशन में तीन विकेट गिरे थे तो दूसरे सेशन में भारतीय बॉलर्स ने पांच विकेट झटके।

विज्ञापन

चायकाल तक इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 215 रन था। कप्तान बेन स्टोक्स टी ब्रेक तक 43 रन बनाकर नाबाद थे। इस मैच में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने एकसाथ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया और भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया के सेलेक्शन से फैंस नाराज, एक खिलाड़ी को टीम में लेने पर मच गया बवाल

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: DRS से बचे थे जो रूट, यूजर्स बोले तकनीकी गड़बड़ी या अंपायर की गलती?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola