IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत इंजर्ड हो गए। इस इंजरी के कारण पंत सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने उनका रिप्लेसमेंट तलाशना शुरू कर दिया है। चयनकर्ताओं की पहली पसंद ईशान किशन चयन के लिए उपलब्ध नहीं है। 2 सालों से टीम में एंट्री के लिए परेशान किशन ने मौका मिलने पर क्यों अपना नाम वापस ले लिया। फिलहाल ये सवाल सभी फैंस के दिमाग में चल रहा है। जिसका जवाब अब मिल चुका है।
ईशान किशन क्यों नहीं बन पाएंगे टीम इंडिया का हिस्सा
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया के सेलेक्टर विकेटकीपर तलाश रहे हैं। ईशान किशन सभी की पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने बीसीसीआई को बताया की वो चयन के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार किशन स्कूटी से गिर गए थे। जिसके कारण ही उनके बाएं पैर में 10 टांके लगे हैं। गुरुवार उनके टांके हटा दिए गए हैं, लेकिन फिलहाल उनके बाएं टखने पर प्लास्टर अभी भी लगा हुआ है। जिसके कारण ही किशन 2 सालों के बाद मौका आने पर भी टीम इंडिया में कमबैक नहीं सके। किशन की जगह अब तमिलनाडु के एन जगदीशन को टीम इंडिया में पहली बार मौका मिल सकता है।
फिलहाल मुश्किल है किशन की वापसी
इंजरी के कारण इस मौके को गंवाने वाले किशन के लिए आने वाला समय बहुत ही मुश्किल भरा रहेगा। वनडे और टी20 में फिलहाल ऋषभ पंत की जगह नहीं बनती नजर आ रही है। ऐसे में किशन की वापसी तो दूर की कौड़ी है। टी20 में संजू सैमसन तो वहीं वनडे में केएल राहुल टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं बैकअप के रूप में टी20 में जीतेश शर्मा तो वहीं वनडे में ऋषभ पंत का नाम नजर आ रहा है। किशन 2023 वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैच खेले थे। उसके बाद से वो भारतीय टीम के लिए कोई मुकाबला नहीं खेले हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जख्मी ऋषभ पंत ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान, रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड तोड़ा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
19 mins agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
21 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
37 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines