IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच में जीत के बाद टीम इंडिया को लॉर्ड्स में हार का सामना करना पड़ा। जिसके कारण अब टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही है। सीरीज में बराबरी करने के लिए टीम इंडिया को चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करनी होगी। जिसके लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी कर रहे हैं। इस बीच कप्तान शुभमन गिल के साथ ही साथ 6 खिलाड़ियों ने मैनचेस्टर में पहला अभ्यास सत्र मिस किया। ये खिलाड़ी फिलहाल चौथे टेस्ट मैच से पहले आराम कर रहे हैं।
शुभमन गिल सहित 6 खिलाड़ी कर रहे हैं आराम
भारतीय टीम मैनचेस्टर टेस्ट मैच की तैयारी में लग गई है। हालांकि पहले अभ्यास सत्र में रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी भी नेट्स में नहीं नजर आए। इंजरी के जूझ रहे ऋषभ पंत भी नेट्स में नहीं दिखे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी आराम करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी फिलहाल आराम कर रहे हैं। 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में मुकाबले के 3 दिन पहले खिलाड़ी आराम करना चाहते हैं। जिससे वो फ्रेश होकर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उतर सके।
इंजरी की समस्या से जूझ रही है टीम इंडिया
ऋषभ पंत फिलहाल फिट हो रहे हैं। इसके अलावा आकाशदीप भी अब पूरी तरह से फिट होने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इंजरी से जूझ रहे हैं। ऐसे में खबर आ गई कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी फिटनेस के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में टीम इंडिया को इस समस्या से भी जूझना पड़ेगा। चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा एक खिलाड़ी का डेब्यू होना भी लगभग तय नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: मैनचेस्टर में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? डरा रहे हैं आंकड़े
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines