Live Updates
ओवल में हो गया चमत्कार
ऐतिहासिक पल के गवाह हम सभी बने हैं। सिराज ने गस एटिंकसन को क्लीन बोल्ड करते हुए मैच को खत्म कर दिया है। इंग्लैंड की पूरी टीम 367 रनों पर सिमट गई है और भारत ने इस मैच को 6 रनों से जीत लिया है। कमाल का मैच। हीरो एक बार फिर मोहम्मद सिराज बने हैं। वाह मियां भाई।
इंग्लैंड को 10 रनों की दरकार
अब जीत के लिए इंग्लैंड को 10 रन चाहिए और भारत एक विकेट दूर है। यह मैच किस तरह जाएगा अब यह कहना बड़ा मुश्किल है। मगर रोमांच अपने चरम पर है और हर गेंद में कुछ ना कुछ घट रहा है।
ओवल में पलट गई बाजी
ओवल में बाजी पूरी तरह से पलट गई है। टंग को प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड कर दिया है। अब जीत भारत से सिर्फ एक विकेट दूर है। क्रिस वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर गए हैं।
चरम पर रोमांच
रोमांच अपने चरम पर है। भारत को जीत के लिए 2 विकेट चाहिए और इंग्लैंड अभी भी जीत से 19 रन दूर है। भारतीय गेंदबाजों ने अचानक इस मुकाबले में जान फूंक दी है। हर कोई अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। अब जीत चाहे किसी की भी हो मगर ओवल में इस बल्ले और गेंद के बीच जारी इस लड़ाई को याद रखा जाएगा।
ओवरटन भी चले पवेलियन
ओवल में बाजी फिर पलट रही है। सिराज ने ओवरटन को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई है। ओवरटन 9 रन बनाकर चलते बने हैं। इस मैच में अलग ही जान आ गई है और अब नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है।
बाल-बाल बचे एटकिंसन
इस मैच में सबकुछ घट रहा है। ओवरटन के आउट होते ही अगली ही गेंद पर गस एटकिंसन का कैच लगभग स्लिप में पहुंच ही गया था। बॉल राहुल से थोड़ा सा दूर रह गया।
पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। जेमी ओवरटन ने लगातार दो चौके लगाकर जबरदस्त शुरुआत कर दी है।
एक कैच से पलट गई बाजी
मोहम्मद सिराज द्वारा छोड़ा गया कैच टीम इंडिया को बहुत भारी पड़ा है। हैरी ब्रूक की शतकीय पारी ने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला।
टीम इंडिया को नहीं मिलेगा बारिश का भी साथ
पांचवें दिन बारिश होने के चांस 60 प्रतिशत हैं। मगर भारतीय फैन्स के लिए बुरी खबर यह है कि पहले सेशन में बारिश होने के चांस सिर्फ 5 प्रतिशत हैं।
गेंदबाजों को लगाना होगा जोर
चौथे दिन स्टंप होने से पहले आखिरी आधे घंटे में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन पांचवें दिन की शुरुआत में भी करके दिखाना होगा।
जीत की दहलीज पर इंग्लैंड
इंग्लैंड जीत की दहलीज पर खड़ी है। सिर्फ 35 रनों की दरकार है और 4 विकेट बचे हुए हैं। भारतीय टीम को अब कोई चमत्कार ही इस मैच में जीत दिला सकता है।
IND vs ENG 5th Test Day 5 Highlights: भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में 6 रनों से हरा दिया है। आखिरी दिन जीत के लिए इंग्लैंड को 35 रनों की दरकार थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ओवल में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए पूरी बाजी को पलट डाला। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज को 2-2 से बराबर भी कर दिया है। 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 367 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी में भारत ने 224 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 247 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी।
दूसरी इनिंग में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी के बूते दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा। सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरी इनिंग में 5 और मैच में कुल 9 विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में कुल 8 विकेट अपने नाम किए। टीम इंडिया की इस जीत को सालों-साल याद रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines