IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा पांचवां टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत से मिले 374 रनों के जवाब में इंग्लिश टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 50 रन लगा दिए हैं। सीरीज और मैच के लिहाज से टेस्ट का चौथा दिन सबसे अहम होने वाला है। हालांकि, ओवल से क्रिकेट फैन्स के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आ रही है। चौथे दिन इंद्र देव का मूड बुरी तरह से खराब हो सकता है, जिसके चलते खेल में कई बार खलल पड़ सकती है।
चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
ओवल टेस्ट के चौथे दिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। एक्यूवेदर के अनुसार, चौथे दिन बारिश होने की संभावना 40 से 50 प्रतिशत है। बारिश होने के सबसे ज्यादा चांस दोपहर के समय पर है। यानी पूरे दिन बारिश की आंख-मिचौली जारी रह सकती है, जिसके कारण फैन्स का मूड खराब हो सकता है।
दिन में तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच में रहने की उम्मीद है। सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 324 रन और बनाने हैं और टीम के 9 विकेट शेष हैं।
गेंदबाजों के ऊपर जीत का दारोमदार
टीम इंडिया को अगर सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर करना है, तो भारतीय गेंदबाजों को चौथे दिन गेंद से कहर बरपाना होगा। चौथे दिन ओवरकास्ट कंडिशंस रहने की पूरी उम्मीद है, जिसका फायदा फास्ट बॉलर्स को मिल सकता है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली पारी में गेंद से जमकर कहर बरपाया था।
सिराज ने 4 विकेट अपने नाम किए थे, तो कृष्णा की झोली में भी चार विकेट आए थे। दूसरी इनिंग में भारत की पूरी टीम 396 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली, तो आकाशदीप ने 66 और वॉशिंगटन सुंदर ने 53 रनों का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines