पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले दिन बारिश की दखलअंदाजी देखने को मिला, जिसकी वजह से खेल काफी देर तक रोका गया। यही वजह रही कि पहले दिन केवल 64 ओवर का ही खेल हो पाया। भारत ने पहले दिन 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर टिके हुए हैं। नायर 58 गेंदों में 52 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि सुंदर 45 गेंदों में 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहले दिन दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मैच के दूसरे दिन भी दोनों खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें रहेंगी।
पहले दिन नायर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2, केएल राहुल ने 14 और साई सुदर्शन ने 38, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 21 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंगस 2 और जोश टंग भी 2 विकेट ले चुके हैं।
भारत को चौथा झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा है। वह फ्लॉप हो गए हैं। उन्होंने 108 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। भारत का स्कोर 35.4 ओवर के बाद 101/4 है। सुदर्शन ने इससे पहले खेले गए चौथे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जमाया था। लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में वह 0 पर आउट हो गए थे। वहीं पांचवें मैच की पहली पारी में भी उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली। उन्होंने टीम इंडिया को मझदार में छोड़ दिया।
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। साई सुदर्शन के बाद रवींद्र जडेजा 13 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 37.5 ओवर के बाद 123/5 है। क्रीज पर ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। जडेजा ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे मैच में शानदार शतक जमाया था। लेकिन इस मैच में जल्दबाजी कर बैठे। भारत के लिए ये बड़ा झटका है।
भारत को छठा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा है। वह 40 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जुरेल को गस एटकिंसन ने आउट किया। क्रीज पर वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। 49.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153/6 है। जुरेल को ऋषभ पंत की जगह मौका मिला था। लेकिन वह पंत जैसी शानदार बल्लेबाजी नहीं कर सके। बता दें कि पंत चोट की वजह से पांचवें मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि अब जुरेल से विकेटकीपिंग में उम्मीदें रहेंगी।
भारत को छठा झटका ध्रुव जुरेल के रूप में लगा था। इसके बाद करुण नायर और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नायर ने 82 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सुंदर 18 गेंदों में 7 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत का स्कोर 56.5 ओवर के बाद 183/6 है। भारत को बड़ा स्कोर बनाने के लिए इस जोड़ी का टिकना जरूरी है। दोनों ने खासा उम्मीदे हैं। सुंदर ने इससे पहले खेले गए मैच में शानदार शतक जमाकर मैच को ड्रॉ कराया था।
भारत ने 62वें ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। करुण नायर ने अर्धशतक बना दिया है। वह 91 गेंदें खेलकर 51 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। नायर के बल्ले से 7 चौके भी निकले। उन्होंने मुश्किल समय में भारत के लिए अर्धशतक बनाया। भारत की ओर से इस पारी में उन्होंने पहला अर्धशतक बनाया। इससे पहले सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। नायर को इससे पहले इस सीरीज में 3 मैच में मौका मिला था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। आखिरकार उन्होंने अपनी सातवीं पारी में अर्धशतक जमा दिया। उनके अलावा पिछले मैच में शतक जमाने वाले वॉशिंगटन सुंदर भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 38 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/6 है।
बारिश रुकने के बाद अब तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। साई सुदर्शन और करुण नायर की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। सुदर्शन का यहां से बड़ी पारी खेलना बड़ा जरूरी है। वहीं, करुण के पास खुद को साबित करने का आज अच्छा मौका है।
ओवल में धूप खिल आई है। अब से थोड़ी देर में तीसरे सेशन का खेल शुरू होगा। पिच से कवर्स हटाए जा रहे हैं।
ओवल में फिर से बारिश शुरू हो गई है। खेल को रोक दिया गया है और प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम में लौट गए हैं। टीम इंडिया ने 85 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। साई सुदर्शन 28 और करुण नायर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रन चुराने के प्रयास में थे कप्तान गिल, लेकिन दूसरे छोर से साई सुदर्शन ने उन्हें वापस तो भेजा, लेकिन वह क्रीज से काफी दूर रह गए। एटकिंसन के डायरेक्ट थ्रो ने टीम इंडिया को तीसरा झटका दे दिया है।
ओवल में बारिश पूरी तरह से थम चुकी है। दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। एटकिंसन सेशन का पहला ओवर डालेंगे।
ओवल में फिर से बारिश शुरू हो गई है। कवर्स फिर से मैदान पर आ गए हैं। यानी अभी मैच शुरू होने के लिए और इंतजार करना होगा। कितना इंतजार करना होगा यह कहना अभी मुश्किल है।
अंपायर्स द्वारा मैदान का इंस्पेक्शन करने के बाद खेल को दोबारा से शुरू करने के लिए आधा घंटा और मांगा गया है। यानी 7 बजकर 30 मिनट पर खेल दोबारा से शुरू होगा। बारिश इस समय पूरी तरह से बंद हो चुकी है।
अंपायर मैदान का इंस्पेक्शन करके गए हैं, लेकिन मैदान अभी थोड़ा गीला है। इसी वजह से अंपायर आधे घंटे बाद यानी 7 बजे फिर से इंस्पेक्शन करने उतरेंगे। अभी खेल वापस से शुरू होने में समय लगेगा।
ओवल में बारिश रुक चुकी है। हालांकि, मैदान थोड़ा गीला है और उसे सुखाया जा रहा है। थोड़ी से देरी यानी 6 बजकर 30 मिनट पर अंपायर मैदान का निरक्षण करने उतरेंगे।
ओवल में अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। उम्मीद यह है कि अब लंच ब्रेक ही ले लिया जाएगा। भारत ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 72 रन लगा दिए हैं।
साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर पैर जमाने में जुटी हुई है। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 66 रन लग चुके हैं। सुदर्शन 23 और गिल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्रिस वोक्स ने केएल राहुल की पारी का अंत कर दिया है। 40 गेंदों का सामना करने के बाद राहुल सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने हैं। टीम इंडिया ने अपना दूसरा विकेट 38 के स्कोर पर गंवाया है। अब यहां से एक टीम इंडिया को एक साझेदारी की सख्त जरूरत है।
यशस्वी के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन टीम की पारी को संवारने में जुटे हुए हैं। राहुल 13 पर पहुंच गए हैं, जबकि सुदर्शन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। यशस्वी जायसवाल महज 2 रन बनाकर चलते बने हैं। एटकिंसन ने भारतीय टीम को पहला झटका दे दिया है।
IND vs ENG 5th Test Day 1 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
वहीं, इंग्लिश टीम की चाहत सीरीज को अपने नाम करने की होगी। चौथे टेस्ट में टीम इंडिया ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते टेस्ट को ड्रॉ कराया था। वहीं पांचवें टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया है। पहला दिन इंग्लैंड ने अपने नाम किया।
---विज्ञापन---
पहले दिन की हाइलाइट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---