IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। जहां पर सभी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहने वाली हैं। इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जिसमें 4 बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। इस बीच मैच से 12 घंटे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर भी 4 बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसके कारण टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदल सकती है। आखिरी टेस्ट भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दिखेगा बड़ा बदलाव
एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव कर सकते हैं। जिसके मुताबिक शार्दुल ठाकुर की जगह करुण नायर की टीम में वापसी हो सकती है। वहीं गेंदबाजी में मजबूती प्रदान करने के लिए अंशुल कंबोज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा और करुण नायर को हालांकि पहले मौके मिले हैं, लेकिन को खुद को साबित नहीं कर पाए थे। तीसरे बदलाव की बात करें तो अनुभवी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बुमराह के आराम करने पर प्लेइंग 11 मे आकाशदीप की भी वापसी तय नजर आ रही है। पिछले मुकाबले में आकाशदीप इंजरी के कारण नहीं खेले थे।
ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग 11 में ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। जुरेल पिछले 2 मैचों से विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। लंबे समय के बाद जुरेल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। इंडिया ए के लिए जुरेल ने इंग्लिश दौरे पर ही अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को इस युवा खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें: WCL 2025: रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला, इस टीम को मिली फाइनल में एंट्री
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
7 mins agoवनडे में जायसवाल की अनदेखी के लिए चयनकर्ताओं पर बरसे अश्विन
16 mins agoटूटने से बचा सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 साल के खिलाड़ी ने मचाया बवाल
1 hr agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस से महेला जयवर्धने की अचानक टीम से विदाई
2 hrs agoमौके का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी, इंस्टा स्टोरी ने सभी का खींचा ध्यान
3 hrs agoक्रुणाल पांड्या बने भारत के कप्तान, हांगकांग सिक्सेस में मिली जिम्मेदारी
3 hrs agoIPL 2027 से पहले DC का बड़ा कदम, चामिंडा वास की कोच के रूप में हुई एंट्री
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I?
4 hrs agoभुवी IN, अर्शदीप OUT... पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoबारिश के कारण रद्द होगा IND vs WI पांचवां T20I! मौसम ने बढ़ाई टेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines