News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। जहां पर सभी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहने वाली हैं। इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। जिसमें 4 बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। इस बीच मैच से 12 घंटे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर भी 4 बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं। जिसके कारण टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदल सकती है। आखिरी टेस्ट भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है।
एक्सप्रेस स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव कर सकते हैं। जिसके मुताबिक शार्दुल ठाकुर की जगह करुण नायर की टीम में वापसी हो सकती है। वहीं गेंदबाजी में मजबूती प्रदान करने के लिए अंशुल कंबोज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा और करुण नायर को हालांकि पहले मौके मिले हैं, लेकिन को खुद को साबित नहीं कर पाए थे। तीसरे बदलाव की बात करें तो अनुभवी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बुमराह के आराम करने पर प्लेइंग 11 मे आकाशदीप की भी वापसी तय नजर आ रही है। पिछले मुकाबले में आकाशदीप इंजरी के कारण नहीं खेले थे।
🚨 TEAM INDIA LIKELY CHANGES. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 31, 2025
– Karun Nair in for Shardul Thakur.
– Prasidh Krishna in for Anshul Kamboj.
– Akashdeep in for Jasprit Bumrah.
– Dhruv Jurel in for Pant. (Express Sports). pic.twitter.com/0AfEpFrBfG
सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग 11 में ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है। जुरेल पिछले 2 मैचों से विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। लंबे समय के बाद जुरेल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। इंडिया ए के लिए जुरेल ने इंग्लिश दौरे पर ही अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को इस युवा खिलाड़ी से बड़ी उम्मीदें हैं।
ये भी पढ़ें: WCL 2025: रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबला, इस टीम को मिली फाइनल में एंट्री
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।