ENG vs IND: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कमाल की बैटिंग की. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ 200 प्लस रन जोड़े और टीम को 587 रनों तक पहुंचाने में अहम रोल अदा किया. हालांकि जडेजा अपना शतक पूरा करने से चूक गए हैं. अगर वो 11 रन और बना लेते तो यह पारी उनके करियर की यादगार पारियों में शुमार हो जाती है. जडेजा को 89 रनों पर जोश टंग ने जैमी स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया. भले ही जडेजा पहली पारी में बल्ले से शतक पूरा नहीं कर पाए हों, लेकिन उनके पास अब गेंद से एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. जडेजा 2 विकेट लेते ही एक स्टार बॉलर का रिकॉर्ड चकनाचूर हो जाएंगे.
इस बॉलर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे जडेजा
बाएं हाथ के रवींद्र जडेजा भारत के लिए अब तक 81 टेस्ट खेल चुके हैं. उनके नाम 324 विकेट दर्ज हैं. अब 2 शिकार करते ही वो टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बॉब विलिस से आगे निकल जाएंगे. विलिस इंग्लैंड के स्टार बॉलर रहे, जिन्होंने अपने करियर के 90 टेस्ट में 325 विकेट निकाले थे. उन्होंने 16 बार 5 विकेट लेने का कमाल किया था.
भारत के लिए 5वें सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बॉलर हैं जडेजा
बाएं हाथ के रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. नंबर एक पर अनिल कुंबले, दूसरे पर आर अश्विन, तीसरे पर कपिल देव और चौथे नंबर पर हरभजन सिंह का नाम है. इन सभी बॉलर्स ने 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं.
एजबेस्टन टेस्ट मैच का लेखा जोखा
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन दिन में दो दिनों का खेल पूरा हो गया है. पहले दो दिन भारतीय टीम के नाम रहे. टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए हैं. कप्तान गिल ने 269 रन कूटे, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रनों का योगदान दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 77 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे. आज तीसरे दिन का खेल शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे दिन क्या टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? अंपायर के फैसले पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines