Jasprit Bumrah Deadly Yorker, IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 396 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही लेकिन भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने हैदराबाद टेस्ट में भारत के जबड़े से जीत छीनने वाले ओली पोप, जो रूट और जॉनी बेयरस्टो का विकेट झटका। इस दौरान पोप का विकेट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बुमराह की इस खतरनाक यॉर्कर को हर किसी ने कहां अंगूठातोड़ यॉर्कर जिस पर ओली पोप चारों खाने चित हो गए और उनके तीनों स्टंप उखड़ गए।
BCCI ने शेयर किया वीडियो
जसप्रीत बुमराह की इस शानदार यॉर्कर का वीडियो बीसीसीआई ने भी शेयर किया। बीसीसीआई ने इसे बुमराह की स्पेशल बॉल बताया और लोगों से अपनी प्रतिक्रियाएं मांगी। इस पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। किसी ने इसे बेस्ट यॉर्कर कहा तो कोई बोला कि बुमराह जैसी यॉर्कर कोई और नहीं डाल सकता है। बुमराह की इस गेंद का शायद दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के पास जवाब नहीं होता। यही कारण है कि ओली पोप पूरी तरह चित हो गए।
बुमराह ने करवाई वापसी
इंग्लैंड का स्कोर एक समय 114 के स्कोर पर 1 विकेट था। फिर अक्षर पटेल ने जैक क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद शुरू बुआ बूम-बूम का शो। उन्होंने पहले जो रूट को पवेलियन भेजा। उसके बाद आई ओली पोप के खिलाफ उनकी यह खतरनाक यॉर्कर। फिर इसके बाद सेट बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को भी उन्होंने आउट किया और वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मुश्किल में इंग्लैंड
भारतीय टीम ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन 209 रन की पारी के बदौलत 396 रन बनाए थे। उसके जवाब में इंग्लैंड ने 182 के स्कोर पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। कुलदीप यादव को भी 3 सफलताएं मिलीं। सलामी जोड़ी को उन्होंने ही बेन डकेट का विकेट लेकर तोड़ा था। इसके बाद उन्होंने बेन फोक्स और रेहान अहमद को पवेलियन भेजा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ रचा इतिहास, दोहरा शतक जड़ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: स्पिन खेलना भूल चुके हैं भारतीय बल्लेबाज? इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े दे रहे जवाब
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
16 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
17 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
17 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
18 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
19 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
19 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
20 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
20 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
21 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines