हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: किस्मत से हुई टीम में एंट्री, पहले ही मैच में रोहित-तिलक के उड़ाए होश, जानिए कौन हैं तंजीम हसन

विज्ञापन
IND vs BAN Who is Tanzim Hasan Sakib

Who is Tanzim Hasan Sakib IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के एक तूफानी गेंदबाज ने डेब्यू किया। बांग्लादेश की ओर से 20 साल के गेंदबाज तंजीम हसन को पहली बार अपने देश के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने पहले ही ओवर से शानदार गेंदबाजी की।

तंजीम ने पहले ओवर में अपने डेब्यू का बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को महज 2 गेंदों में डक पर पवेलियन रवाना कर दिया। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में तिलक वर्मा को बोल्ड कर दिया। तंजीम की अंदर आती गेंद स्टंप पर रखी गिल्लियां बिखेर गई। आखिर ये 20 साल का गेंदबाज कौन है? आइए जानते हैं…

इमर्जिंग एशिया कप में चमके

तंजीम हसन बांग्लादेश के लिए अंडर-17 खेल चुके हैं। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने इमर्जिंग कप में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे। भारत के खिलाफ उन्होंने 58 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

किस्मत से हुई थी एशिया कप में एंट्री 

तंजीम की एशिया कप में एंट्री किस्मत से हुई। दरअसल, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज एबादोत हुसैन पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में घुटने में लगी चोट के कारण आगामी एशिया कप से बाहर हो गए थे। उनकी जगह तेज गेंदबाज तंजीम हसन को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था।

तंजीम के पास 37 मैचों में 57 लिस्ट ए विकेट हैं। उन्होंने पिछले सीजन में अबाहानी लिमिटेड को ढाका प्रीमियर लीग जीतने में मदद करने के लिए 17 विकेट भी लिए थे। तंजीम 2020 अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सीनियर टीम में शामिल होने वाले नौवें सदस्य हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola