IND vs BAN: रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शुटआउट में हरा दिया और 36 साल का सूखा खत्म कर दिया। इस जीत के बाद हर कोई टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी का मुरीद हो गया है और इस जीत को अलग अलग अंदाज में सेलीब्रेट कर रहा है। इसी कड़ी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर भी फुटबॉल का फीवर चढ़ गया और उन्होंने प्रेक्टिस के दौरान फुटबॉल खेला और मैदान पर मेसी की 10नंबर जर्सी भी नजर आई।
जब शाकिब अल हसन ने पहले अर्जेंटीना की नंबर 10 जर्सी
दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फुटबॉल सेशन में शाकिब अल हसन भी हिस्सा ले रहे थे। तभी टीम के एक सदस्य ने उनको लियोनेल मेसी की नंबर 10 वाली जर्सी उन्हें दी और वे उस जर्सी को डालकर मैदान पर उतरे और फुटबॉल पर प्रहार करते नजर आए। उन्होंने मेसी की ही तरफ शानदार लेग मूव्मेंट के जरिए गेंद को निकाला। इस तरह मेसी हकीकत में तो नहीं, लेकिन एक फैन के अंदर जरूर नजर आए। ये वीडियो अब वायरल है।
22 दिसंबर से दूसरा टेस्ट मैच शुरू
बता दें कि बांग्लादेश और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला ढाका के मीरपुर स्टेडियम में खेला जाना है। यहीं सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार 22 दिसंबर से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है। इस मैच से पहले भारतीय टीम ने भी जमकर प्रेक्टिस की है और टीम के कई खिलाड़ियों ने इसमें भाग भी लिया।
संबंधित खबरें
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
14 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
15 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
1 day agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 day agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
1 day agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
1 day agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
1 day agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
1 day agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines