नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले टी 20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में खासा विवाद हो गया। बांग्लादेश के फैंस का आरोप है कि भारतीय टीम को फायदा पहुंचाने के लिए गीली पिच पर मैच जल्दी शुरू करवाया गया। इसके साथ ही बांग्लादेश के खिलाड़ी नुरुल हसन ने विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विराट ने फेक फील्डिंग का इशारा किया। इसलिए बांग्लादेश को 5 रन दिए जाने चाहिए थे। हालांकि इस बीच इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें कहीं भी नजर नहीं आ रहा है कि विराट ने फेक फील्डिंग की।
अभी पढ़ें – PAK vs SA: हवा में लहरा रहा था बल्ला, बॉल आते ही ठोक डाला वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा छक्का, देखें वीडियो
7वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर नजर आया। अक्षर पटेल ने लिटन दास को दूसरी गेंद डाली तो उन्होंने इसे स्वीपर कवर से ऊपर से पुल कर दिया। यहां लगे फील्डर अर्शदीप सिंह के पास गेंद गई तो पॉइंट की ओर लगे फील्डर विराट कोहली ने गेंद फेंकने का इशारा किया।
https://twitter.com/Abhis1045/status/1588040512425971713?t=c1jAcGiBsRh1q36ZKd5mng&s=35
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट बॉल फेंकने का इशारा करते नजर आ रहे हैं, ये भी कहा जा रहा है कि विराट मैदान पर अपने एग्रेशन को लेकर चर्चित हैं। वे अक्सर फील्डिंग के दौरान या इसके बाद एग्रेशन में ही जश्न मनाते नजर आते हैं। ये उसी का एक हिस्सा हो सकता है। दूसरा, इसमें कहीं भी नजर नहीं आया कि विराट ने किसी भी खिलाड़ी का ध्यान भटकाने की कोशिश की हो। दोनों खिलाड़ियों ने बिना ध्यान भटके अपना रन पूरा कर लिया था।
क्या कहता है ICC का नियम
इस मामले में आईसीसी का कानून 41.5.1 कहता है कि किसी भी फील्डर के लिए जानबूझकर, शब्द या क्रिया द्वारा स्ट्राइकर को गेंद प्राप्त करने के बाद किसी भी बल्लेबाज को विचलित करने, धोखा देने या बाधित करने का प्रयास करना अनुचित है। हालांकि, क्लॉज 41.5.2 में कहा गया है कि यह अंपायरों को तय करना है कि कोई इस तरह की कोई भी फील्डिंग जानबूझकर की गई थी या नहीं। इस मामले में अंपायरों को लगता है कि कोहली के एक्शन में कुछ भी ‘जानबूझकर’ नहीं किया गया है। अगर अंपायर कोहली को फेक फील्डिंग का दोषी पाते तो बांग्लादेश को 5 रन मिलते।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
42 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines