नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में फॉर्म से बाहर चल रहे केएल राहुल का तूफान लौटा। केएल पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। उन्होंने भी अपना टैलेंट साबित कर इस बार निराश करने का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि केएल की शुरुआत धीमी रही, लेकिन उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। केएल ने स्टाइलिश छक्के ठोक क्रिकेटप्रेमियों का दिल खुश कर दिया।
अभी पढ़ें – करियर में सिर्फ 2 मैच खेलने वाला खिलाड़ी बनेगा साउथ अफ्रीका का नया कोच
झूम उठे फैंस
केएल ने पहली 9 गेंदों में महज 2 रन बनाए। छक्का मारने के लिए उत्साहित केएल की भुजाएं फड़कने लगीं। उन्हें ये मौका दूसरे ओवर में मिल गया। बाएं हाथ के गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने केएल को जैसे ही गेंद डाली, ओवरपिच बॉल देख केएल ने अपना घुटना हल्का सा मोड़ा और बल्ले का मुंह खोलकर डीप फॉरवर्ड की ओर ऐसा करारा छक्का कूटा कि गेंदबाज दंग रह गया। केएल का ये छक्का देख क्रिकेटप्रेमी खुशी से झूम उठे। KL Rahul ने अपनी पारी में एक से एक क्लास छक्के ठोके।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: KL Rahul ने ठोका ऐसा छक्का कि हैरान रह गए कोहली…फैंस देने लगे फ्लाइंग kiss, देखें VIDEO
31 गेंदों में ठोका अर्धशतक
केएल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के ठोक 156.25 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 10वें ओवर में उन्हें शिकार बनाया। पचासा ठोकने के बाद शाकिब की गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। केएल पिछले कुछ दिनों से फॉर्म से बाहर चल रहे थे, लेकिन बुधवार को वे अलग रंग में नजर आए। उन्होंने इससे पहले पिछले तीन मैचों में महज 18 रन बनाए थे, लेकिन जिस तरह उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी की, उसने क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। देखना दिलचस्प होगा कि केएल इस फॉर्म को किस तरह बरकरार रखते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines