IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बांग्लादेश के खिलाप जारी पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी। इस मुकाबले में बांग्लादएश को 513 रनों का बेहद मुश्किल टारगेट मिला है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं।
इस खबर में हम बात कुलदीप यादव की कर रहे हैं। टीम के लिए पहली पारी में बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव ने गेंद-बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे और 40 रनों का योगदान दिया था। कुलदीप यादव ने मुश्फिकर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन को आउट किया था।
और पढ़िए – IND vs BAN: क्या बांग्लादेश बना सकता है 513 रन? कुलदीप यादव के जवाब ने लूट ली महफिल
कुलदीप यादव ने तैजुल इस्लाम को किया बोल्ड
कुलदीप यादव ने जिस गेंद पर तैजुल इस्लाम को बोल्ड किया, वह बेहद शानदार थी। गेंद पहले पड़ी फिर थोड़ा रुककर आई और गिल्लियां उड़ा दीं। इस गेंद पर बल्लेबाज ने चौका मारने के लिए कट शॉट खेला था, लेकिन वह कुलदीप की फिरकी में पूरी तरह फंस गया और बोल्ड होकर पवेलियन लौटा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines