IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव टेस्ट मैच चल रहा है। आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम ने छह विकेट पर 278 बनाए थे, पुजारा और श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए शानादार पारियां खेली हैं. दूसरे दिन के पहले सेशन में बांग्रादेश ने वापसी की और क्रीज पर डटे श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। अय्यर ने 192 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया का स्कोर
श्रेयस अय्यर के रूप में टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है। 86 रनों की पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। पहली पारी में भारत का स्कोर अब सात विकेट पर 305 रन है, रविचंद्रन अश्विन 21 और कुलदीप यादव 2 रन पर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड
साल 2022 में टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अय्यर टॉप पर हैं। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा है। अय्यर ने 2022 में सभी फॉर्मेट मिलाकर 38 पारियों में 1489 रन बना डाले, जबकि सूर्यकुमार यादव 43 मैच में 1424 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 41 पारियों में 1278 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – India W vs Australia W: रेणुका सिंह की धारदार गेंदबाजी, भारत के सामने 173 का टारगेट
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (india vs bangladesh head to head record)
भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 11 मैचों में से भारत ने 9 पर कब्जा किया है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
9 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
49 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines