IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है, बांग्लादेश दूसरी पारी में 143 रन पर ऑलआउट हो चुकी है, जिससे टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए 144 रनों की जरुरत है। वहीं इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी छाए हुए हैं।
टीम इंडिया को दूसरे मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाने में ऋषभ पंत का भी योगदान रहा। उन्होंने विकेट के पीछे बांग्लादेशी बल्लेबाजों को सेट नहीं होने दिया। बांग्लादेशी बल्लेबाजों की थोड़ी सी गलती का ऋषभ पंत ने पूरा फायदा उठाया और उन्हें स्टंपिंग किया।
नुरुल हसन के बिखेर दिए स्टंप
बांग्लादेश के बल्लेबाज नुरुल हसन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन 31 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल की सीधी गेंद बर नुरुल हसन गच्चा खा गए, जहां उनका पैर पल भर के लिए ऊपर गया, इतने में विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। कुछ देर नुरुल हसन को समझ ही नहीं आया की वह आउट हो गए हैं, लेकिन थर्ड एंपायर के इशारे के बाद उन्होंने कदम पवेलियन की तरफ बढ़ा लिए।
पंत में दिखी धोनी की झलक
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफलतम विकेटकीपर भी माने जाते हैं, खास बात यह है कि पंत भी धोनी से टिप्स लेते रहते हैं, ऐसे में आज ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग में धोनी की झलक देखने को मिली, क्योंकि धोनी विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने में वाले कीपर है, जिनकी रफ्तार का बल्लेबाज कभी अंदेशा भी नहीं लगा पाते थे, कुछ ऐसा ही आज पंत ने भी कर दिखाया।
96 रनों की पारी भी खेली
इससे पहले ऋषभ पंत ने बल्ले से भी कमाल दिखाया, पहली पारी में जब टीम मुश्किल में थी तब ऋषभ पंत 93 रनों की शानदार पारी खेली। जब पंत क्रीज पर पहुंचे, भारत 72/3 के स्कोर पर लड़खड़ा रहा था। लेकिन उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए 96 रन बनाए, हालांकि वह शतक से चूक गए। अब दूसरी पारी में भी उनसे अच्छी बैटिंग की उम्मीद होगी।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
39 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines